Himachal News- भाजपा के विद्रोही किशोरी लाल कांग्रेस में हुए शामिल, CM सुक्‍खू की मौजूदगी में थामा पार्टी का हाथ

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक किशोरी लाल (Kishori Lal Joins Congress) ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में गुरुवार देर सांय वह अपने

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक किशोरी लाल (Kishori Lal Joins Congress) ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में गुरुवार देर सांय वह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

loksabha election banner

मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ दर्जनों कार्यकता भी थे जिन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

किशोरी लाल 2017 में भाजपा टिकट से लड़े थे चुनाव

किशोरी लाल ने वर्ष 2017 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिलक थी। इस चुनाव में उन्हें 30559 वोट मिले थे जो कुल वोट का 50.28 प्रतिशत था। 2022 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर लोकेंद्र कुमार को चुनावी मैदान में उतारा था।

यह भी पढ़ें:Himachal News: 'हिमाचल को दूसरा घर कहने वाले ने आपदा में मूंद ली आंखें...', प्रतिभा सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना

टिकट न मिलने से नाराज किशोरी लाल ने पार्टी छोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। इस चुनाव में उन्हें केवल 6869 ही वोट मिले थे। किशोरी लाल ने जब पार्टी छोड़ी थी तो उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो एक साल पहले तक संगठन, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों को गालियां देता है।

पार्टी को मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि किशोरी लाल के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी चारों सीटों के अलावा 6 सीटों पर हो रहे उप चुनाव में भी जीत हासिल कर रही है।

यह भी पढ़ें:'दुनिया का बड़े से बड़ा नेता मोदी की ओर खिंचा चला आता है', जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल में चल रही दुख की सरकार

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

हे भगवान: पाक में इमरान खान का ये क्या हुआ हाल, पहचान नहीं पाएंगे आप, देखें वीडियो

Imran Khan Looks Unrecognisable: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भष्टाचार विरोधी कानूनों में बदलाव के एक मामले में गुरुवार को एक वीडियो लिंक के माध्यम से देश के सर्वोच्च न्यायालय के सामने पेश हुए. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर व

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now